खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में सात दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर दिनांक 28 अगस्त को खरडू बड़ी की राम मंदिर प्रांगण में गांव के सरपंच रमेश डामोर, जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, राजेन्द्र गौड़, भारत सिंह राठौर, श्यामलाल पंचाल, उदयसिंह टांक, मदन पंचाल, पंडित शैलेन्द्र पण्डिया पंकज मालवीय जीतेन्द्र टांक ग्राम तड़वी आदि लोगो द्वारा श्री राम कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया एवं आयोजन समिति का गठन किया जा कर प्रचार प्रसार किये जाने कि रूप रेखा बनाई । श्री राम कथा समिति द्वारा गांव में श्री राम कथा का आयोजन 8 सितम्बर से लेकर 14 सितम्बर तक किया जाएगा।जिसमे खातेगांव जिला देवास के कथावाचक आचार्य पंडित अशोकजी पाठक द्वारा गांव के राजपूत समाज मांगलिक भवन पर किया जाएगा।जिसमे सभी समस्त धार्मिक भक्त जन आमंत्रित है। Post navigation खरडू बड़ी में गणेशोत्सव की धूम, 10 दिन चलेगा उत्सव तीन दिनों से लगातार बारिश से सापन नदी उफान पर