खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में सात दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर दिनांक 8 सितंबर को खरडू बड़ी की राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।जिसमे समस्त ग्रामीणजन एवं भक्तजन और महिला भी मौजूद थी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-08-at-2.49.12-PM.mp4 भव्य कलश यात्रा जो कि गांव के धांधलपुर फाटक पर शीतला माता मंदिर से होते हुए दशा माता मंदिर से होकर राजपूत समाज के मांगलिक भवन कथा स्थल पर पहुँची। 8 सितंबर से 14 सितंबर तक सात दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। जिसमें खातेगांव के कथा वाचक आचार्य पंडित अशोक पाठक एवं सेमलिया धाम के कानूजी महाराज द्वारा इस कथा का शुभारंभ किया गया जो कि 8 सितंबर से 14 सितंबर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलना है। जिसमे समस्त भक्तजन एवं ग्रामीणजन आमंत्रित है। मांगलिक भवन पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद सेमलिया धाम के कानू जी महाराज एवं खातेगांव के कथा वाचक आचार्य पंडित अशोक पाठक द्वारा भक्तो को प्रवचन सुनाए गए। आज से 14 सितंबर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथावाचक आचार्य पंडित अशोक जी पाठक द्वारा श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा । Post navigation ग्रामीणों को सायबर ठगी एवं आपातकालीन सेवा डायल 112 के बारे में झाबुआ-पारा मार्ग पर मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग