झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नगर परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय के साथ दोनों पार्टी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार की गति को तेज कर दी है जिसके चलते हर वार्ड में कोई न कोई प्रत्याशी चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे है। वही प्रचार के भी कई प्रकार के तरीके अपनाए जा रहे है जिसमें वार्ड 8 के कांग्रेस प्रत्याशी गोपाली खीमाजी एक साइकल और हाथ में लाउड स्पीकर लेकर प्रचार कर रहे है वार्ड 8 जो है भौगोलिक दृष्टि से बहुत ही बड़ा वार्ड है, जिस कारण इस वार्ड में प्रचार करने के लिए पैदल घूमना संभव नहीं है। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण इस प्रकार साइकल लेकर लाउड स्पीकर पर स्वयं प्रचार करते हुए गोपाल को देखा जा रहा है जहां एक और वाहनों से प्रचार प्रसार हो रहा है। वहीं गोपाल इस प्रकार प्रचार प्रसार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *