झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र के ग्राम टेमरिया में आजना परिवार में तीज उत्सव मनाया गया इसमें तीज माता को गोपियों के रूप श्रंृगार किया गया और इसमें एक भगवान कृष्ण भी बनाया गया। सात दिनों तक उत्सव मनाया जाता और भादव तीज को इसका उद्यापन किया जाएगा। यह पर्व ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका उत्सव को लेकर महिलाएं उत्साहित रहती है। महिलाएं ढोल पर नृत्य करती हुई तीज माता को अपने सिर पर रख कर प्रतिदिन शाम को 5 बजे ग्राम के समीप नदी पर जा कर मनोहर रूप में प्रस्तुति देती है। इस उत्सव का उद्यापन जिन लड़कियों की शादी हो जाती है वे करती है। Post navigation साइकिल से हाथ में लाउड स्पीकर लेकर अकेले कर वार्ड प्रत्याशी प्रचार टीआई को राखी बांध बच्चों ने मनाया राखी पर्व