पेटलावद न्यूज़। झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद के नगर परिषद से निकल रहे मार्ग पर साइकिल से खेत पर जा रहे हैं बुजुर्ग नारायण लछेटा को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी टक्कर के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें रतलाम रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते मे उनका दुखद निधन हो गया। वह स्वर्गीय रतनलाल, स्वर्गीय हीरालाल गोवर्धन, मोहन, मोतीलाल और पारस लछेटा के पिता थे। उनके निधन की खबर नगर में लगते नगर में शोक का वातावरण छा गया है। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सिर्वी मोहल्ले मुलेवा गली से शाम 4 बजे निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार पम्पावती नदी के तट पर किया जाएगा। Post navigation सेवानिवृत्त लाइनमैन गोपाल यादव का दुःखद निधन, नगर में छाया शौक का वातावरण.. अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से किया युवक पर हमला, गम्भीर घायल ..