पीयूष चन्देल, अलीराजपुर क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर शुक्रवार को आलीराजपुर पहुँचे, जहां उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ से भेंट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, सोंडवा मण्डल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, आलीराजपुर मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, नगर मण्डल महामंत्री गिरिराज मोदी, कट्ठीवाड़ा मण्डल महामंत्री जितेंद्र चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा भटोदरा, कैलाशचन्द्र गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश तंवर, नीलेश जैन आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सांसद डामोर शुक्रवार को आपदा प्रबंध की बैठक लेने आए थे। आपदा प्रबंधन की बैठक में उन्होंने कोरोना महामारी की स्थिति का जायजा लिया व सीएमएचओ डॉक्टर प्रकाश ढोके को जिले में स्थिति को बेहतर करने के निर्देश दिए व किसी भी प्रकार की लापरवाही बरर्दाश्त नही किए जाने की बात कहीं। बैठक में उन्होंने खाद्यान्न वितरण संबंधी जानकारी भी ली। शोकाकुल परिवार में जाकर संवेदना व्यक्त की आपदा प्रबंधन की बैठक के पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। अपने दौरे के दौरान सांसद डामोर संघ कार्यालय पहुंचे और वहां संघ प्रचारक दिनेश पारगी से मिले। इसके बाद वे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद औच्छबलाल सोमानी के बड़े भाई के निधन पर उनके घर बैठने गए। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व विधायक मुकेश पटेल की बहन के निधन पर उनके घर बोरखड़ एवं असाड़पुरा निवासी राकेश भाटी व प्रतापगंज मार्ग पर कृष्णकांत सोमानी के पिता शांतिलाल सोमानी के निधन पर उनके निवास पर जाकर परिवारजनो को ढांढस बाधा व अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह आदि उपस्थित थे। Post navigation जहिर मुगल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोनीत, कांग्रेसियों में हर्ष खड़े डम्पर में जा घुसा खाद से भरा ट्राला, हादसे के बाद खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर लगा जाम