झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेन्द्र बसेर की रिपोर्ट- शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय करवड़ के शिक्षक लोकेंद्रसिंह चौहान ने अपने ही साथी शिक्षक गोपालसिंह चौहान को अपनी ही लोहे की बैसाखी से पांव पर दे मारी जिससे उनका पांव टूट गया जिस समय लोकेंद्र सिंह चौहान ने बैसाखी से वार किया उस समय शेखावत अपनी स्कूल का कार्य कर रहे थे। आखिर लोकेंद्रसिंह चौहान ने शिक्षक शेखावत को क्यों मारा, इसका कारण पता नहीं चल सका। सरकारी अस्पताल पेटलावद में शिक्षक को पट्टा चढ़वाया। गौरतलब है कि कल हाई स्कूल परीक्षा में इनकी ड्यूटी भी थी। Post navigation संसद भवन में कांतिलाल भूरिया ने जनजातीय लोगों के बजट कम करने पर जताई चिंता एमपी के इतिहास का पहला फैसला, दो किशोरों को बालिग मानकर आजीवन कारावास