आलीराजपुर। अब से कुछ देर पहले अलीराजपुर में एस एफ के सहायक उप निरीक्षक रविंद्र परमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, रविंद्र परमार मूलतः इंदौर के रहने वाले थें, एवं आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र सागर के जिले के दौरे के दौरान उनके फॉलो वाहन में ड्यूटी पर थे, ड्यूटी से लौटने के बाद सहायक उप निरीक्षक रविंद्र परमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली, जिसे मौके पर उनकी मौत हो गई। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं,सहायक उप निरीक्षक परमार के घर पर सूचना दे दी गई है । पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। Post navigation अगाल धर्मशाला में दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ एसडीएम ने किया सामुदायिक केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण