झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- बोलासा तारखेडी मार्ग पर एक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक गंभीर घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलासा से तारखेड़ी जा रही एक सवारी वाहन जो की ओवर लोडिंग था, जिसमें चार लोग पीछे केरियर पर लटके हुए थे वजन अधिक होने से केरियर टूट गया और चारों लोग गिर गए, जिन्हे गंभीर चोट लगी। एम्बुलेंस को सूचना दी गई किन्तु मौके पर नहीं पहुंचने पर तारखेडी निवासी विनोद गेहलोत ने अपने निजी वाहन से घायलों को रायपुरिया हास्पिटल छोड़ा जहां उनका उपचार चल रहा है. Post navigation जल उपभोक्ता संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कमलकिशोरजी की भागवत कथा को लेकर बैठक संपन्न