अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा बामनिया के मध्य एक सवारी वाहन पलटी खा गया। घटना सूरजकुंड के समीप की है। प्राप्त जानकारी अनुसार सवारी वाहन क्रमांक एमपी 18 टी 1893 सवारी भरकर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। हादसे में एक छोटे बहच्चे को चोटें आई है जिसे उपचार हेतु ले जाया जा रहा है। कोई जनहानि की सूचना समाचार लिखे जाने तक नहीं है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है व दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Post navigation 24 की रात पेटलावद में होगा अनूठा आयोजन, 3 राज्यो के रामायण प्रेमियो का होगा संगम.. मधुमक्खियों के हमले से दो व्यापारी गंभीर घायल