झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- 30 दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक शाखा झंडा बाजार पेटलावद के सर्विस मैनेजर अब्दुल समद खान सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हुए श्री खान के निजी मारुति होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में दिलीप भंडारी मौजूद रहे। भंडारी ने सर्विस मैनेजर श्री खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जब भी एसबीआई शाखा में आते रहे हैं और खान की कार्यशैली व व्यवहार काफी सहज व सरल रहा। सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रावत कविता के माध्यम से खान को विदाई दी उनके दीर्घायु, स्वस्थ रहने की कामना की। साथ ही पेंशनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रावल ने कार्यशैली एवं व्यवहार की जमकर तारीफ करते हुए खान की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कमल भंडारी, दिलीप भंडारी, राजेंद्र कुमार मूणत, शाखा प्रबंधक मुकेश लाड़, क्षेत्राधिकारी प्रवीण गुजरे, दिलीप धाकड़, जयंती आर्य, ललित चितारा, शिक्षक अब्दुल हक खान, प्रेमसिंह गरवाल, दुर्गाबाई, पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रावल, सचिव पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष काग, अनिल राठौड़, अनुराग गौड़ समेत मीडियाकर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर श्री खान को उपस्थित नगरवासियों ने पुष्पमाला से स्वागत किया, तो वहीं एसबीआई की ओर से प्रशस्ति दिया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए श्री अब्दुल समद खान ने कहा कि एसबीआई के मैनेजर मुकेश लाड ने जो उनके लिए शानदार फेयरवेल रखा है और उसमें पेटलावद वासियों का जो स्नेह मिला उसे वे हमेशा याद रखेंगे। Post navigation एकात्म यात्रा पहुंची कस्बे में समाजजनों ने किया पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत झायड्स कैडिला के सरकारी अस्पताल दाहोद में 40 लोगों ने घुसकर मचाया जमकर उत्पात, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर