झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- सर्वहित महाकल्याण एसोसिएशन कल यानी 6 दिसंबर को थांदला में दोपहर 3 बजे एसोसिएशन की बैठक आयोजित करेगा। एसोशियन के जिलाध्यक्ष भेरूलाल बर्फा ने जानकारी देते बताया कि जिन निवेशकों ने प्राइवेट कंपनिया जैसे जीएन डेहरी, सहारा साईं प्रसाद सहित अन्य कई प्राइवेट एजेंसियां में निवेश किया हो या एजेंट हो वे कल दोपहर 3 बजे थांदला मंडी प्रांगण में पहुंचे, यहां थांदला मेघनगर, राणापुर, झाबुआ तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। Post navigation नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में किया 697 मरीजों का उपचार कलेक्टर ने अस्पताल में देखी व्यवस्थाएं, सरकारी जमीनों का लिया जायजा