झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटलावद में जिला स्तरीय बौद्घिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के अंतर्गत आने वाले दस विद्यालयों के भैया-बहन अपने सरंक्षक आचार्य- दीदी के साथ पेटलावद पहुंचे थे कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रचारक मोहन मालवीय और प्रबंध समिति के उपाध्यब लुणचंद परमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया, प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखा कर प्रथम, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए, पुरस्कार का वितरण समापन कार्यक्रम में सोहन लाल चाणोदिया, प्रवीण पंवार, मुख्य वक्ता जगदीश सेंचा द्वारा प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला सह कार्यवाहक आकाश चौहान, व्यवस्थापक मुकेश परमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और अतिथी परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल शर्मा ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी तोलसिंह मेड़ा ने दी। Post navigation विनायक गरबा मंडल गरबा पार्टी ने दी प्रस्तुति राजपूत करणी सेना की बैठक में सभी युवाओं से आरक्षण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील