झाबुआ लाइव के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट
सरस्वती शिशु मंदिर रायपुरिया में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथि में विशेष अतिथि ग्राम पंचायत रायपुरिया के उपसरपंच कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह राठौर, मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रकाश कोटडिया, अध्यक्ष भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, मुख्य अतिथि रामरोटी के संचालक गौतम गेहलोत, संस्था के संयोजक मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार थे। तत्पश्चात मां सरस्वती के चरणों में वदन कर पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत भागीरथ पाटीदार रामचंद पाटीदार, नानालाल पाटीदार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने नाटक गीत के माध्यम से देशभक्ति की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एक कल युगल फैंसी ड्रेस आदि कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में अन्य प्रतियोगिता भी हुई व्यंजन रंगोली, कला, मॉडल, विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अतिथियों ने स्कूली स्टाफ की प्रशंसा की। अतिथि व श्रोताओं द्वारा प्रतियोगियों को नगद पुरस्कृत दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ललिता, भारती दीदी, सोनिया विश्वकर्मा, आचार्य नानालाल पाटीदार, राधा सालवी, क्षमा मोदी, ज्योति कंदारिया, शुभम परिहार, आरती सांखला, दिलीप मेहसन, ओमप्रकाश पाटीदार, लालचंद डामोर आदि स्कूल स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम के तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन भी हुआ जिसमें गौतम ग्रुप के द्वारा संस्था को दस हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रजनीकांत शुक्ला ने किया आभार मंडी अध्यक्ष व संस्था संयोजक भरतलाल पाटीदार ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *