लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

शासन द्वारा चलाई जा रही देशभर में जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने में सरकार किसी प्रकार कोई कमी नहीं रख रही है। सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति को अपने ही गांव में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। उसी क्रम में ग्राम पंचायत रायपुरीया में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर आयोजन का श्री गणेश किया गया। तत्पश्चात सरपंच सुखराम मैडा ने महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर सचिव तोलसिंग निनामा रोजगार सहायक राजेन्‍द्र सालवी पंच शांतीलाल काग पंचायत संमवयक रामरतन कंवर केंद्र संचालक आशीष त्रिवेदी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
वही आशीष त्रिवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत रायपुरीया में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र खुलने से अब ग्रामीणों को आय जाती मुलनिवासी प्रमाण पत्र जैसे और कई जरूरी दस्तावेज हेतु अब तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रामीणों का अधिकांश आवश्यक दस्तावेज जैसे खसरा खाता नकल बंटवारा आवेदन एवं कई लोक सेवा केन्द्र पर किये जाने वाले कार्य ग्राम पंचायत रायपुरीया में ही हो जाएगा। महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र खोलने से नगर वासियों में हर्ष का माहौल नजर आया। उक्त केंद्र की मोनीटरिंग शासन द्वारा नियुक्त जिला प्रबंधक राहुल वाघेला व ब्लाक इंचार्ज पवन वर्मा द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *