लवेश स्वर्णकार,रायपुरिया 

शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना परिसर में थानां प्रभारी कैलाश चौहान ने शांति समिति की बैठक ली जिसमे गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुवे टी आई कैलाश चौहान ने बताया कि शासन के आदेशानुसार कोरोना सक्रमण को देखते हुवे तथा रोकथाम के लिए नवरात्र में इस बार किसी तरह का गरबा आयोजन चल समारोह आदि नही होंगे जिसमे शासन के आदेश पर पुलिस तथा प्रशासन को सहयोग की अपील की है। बैठक में ग्राम की समस्याओं पर भी चर्चा हुई ग्राम के उपसरपंच महेंद्र लाला ने थानां प्रभारी को बताया कि ग्राम के मुख्य मार्ग पर तेज गति से वाहन गुजर रहे है इन वाहनों से छोटी छोटी दुर्घटनाएं भी हो रही है इन छोटी छोटी घटनाओं की रिपोर्ट थाने पर नही आ पाती है इसलिए पुलिस के कागजी आंकड़ों में इस तरह के मामले शामिल नही हो पाते है 2 दिन पूर्व भी एक 10 साल की बालिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे बालिका घायल हो गई थी उपसरपंच महेंद्र लाला ने गांव के मुख्य मार्ग पर 5 से 6 स्थान चिन्हित करके बेरिगेट्स लगाकर वाहनों की गति को नियंत्रित करवाने की मांग रखी उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने मांग का समर्थन किया । थानां प्रभारी कैलाश चौहान ने मांग को जल्द पूरा करने तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों सावधान किया है उन्होंने कहा कि अगर तेज गति से वाहन चलाने की कोई शिकायत मिली तो कार्रवाही होगी टी आई ने अपने पुलिसकर्मीयो से मुखबीर के जरिए तेज गति से वाहन चलाने वालों की जानकारी भी जुटाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर पत्रकार लवेश स्वर्णकार,अजय पाटीदार,पाटिदार समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर मक्षा पूर्व अध्यक्ष रमेश चौधरी (मोटीपोल) भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी रवि भारती रामेश्वर बहुगुणा,यतीश मक्षा मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *