रायपुरिया@ लवेश स्वर्णकार रायपुरिया के झाबुआ चौराहे स्थित श्रुति मोबाइल से कल सुबह 15 हजार रुपए चोरी करने की घटना होने की बात सामने आई थी जिसके तुरंत बाद रायपुरिया थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने अपनी पुलिस को एकटिव कर दिया था और दुकान पर लगे सीसीटीवी व अन्य जानकारियों के माध्यम से सायबर सेल की मदद लेकर महज 24 घंटे में 15 हजार चुराने वाले तीनो आरोपियों तक पुलिस पहुच गई है। तीनो युवक बामनिया के डेरे वाले है। फिलहाल पुलिस आरोपीयो तक पहुच गई है । दरअसल , यह तीनों युवक कल मोबइल दुकान पर बैलेंस डलवाने गए थे उस दौरान श्रुति मोबाइल संचालक द्वारा होलसेल व्यापारी को बकाया पेमेंट देने के लिए काउंटर पर रुपये रखे थे तभी इन्होंने वहां से पैसे चालाकी से चुरा लिए । दरसअल कल श्रुति मोबाइल के संचालक ने जिस होलसेल व्यापारी को 15 हजार देने के लिए रखे थे वह व्यापारी भी बामनिया का है है ऐसे में आरोपी युवक भी बामनिया से होने से कयास यह भी लग रहे कि कही यह युवक इस व्यापारी की रेकी तो नही कर रहे थे हालांकि इस बात की पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल इन्होंने बामनिया में डेरा डाल रखा है लेकिन दो युवक बेटमा के पास रंगवासा के है एक मंदसौर का है। Post navigation बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में, दो बाइक पुलिस ने की बरामद शासन के दिशा-निर्देशो का पालन करते हुए आज से फिर शुरू हुआ रायपुरिया में हाट- बाजार ; पंचायत ने करवाई मुनादी