ritesh gupta थान्दला- मप्र में पंचायत सरपंच/सचिवो की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 14वे दिन कांग्रेस के पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने हड़तालियों पंचायती पदाधिकारियो से मुलाकात कर उनकी जायज मांगो का समर्थन करते हुये कहा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने पंचायती राज की नीव रखी थी। और कर्मचारियों की भर्ती की गयी। सारे अधिकार दिये थे। लेकिन प्रदेश की भष्ट भाजपा सरकार ने पंचायती राज की धज्जियां उड़ा के रख दिया और सरपंचो के सारे अधिकार समाप्त् कर दिये। अगर 2018 में हमारी सरकार बनी तो सभी सचिवो व् कर्मचारियों को छटवा/7वां वेतनमान भी देगे व् पंचायतो को पुनः अधिकार दिया जावेगा। हड़ताल के समर्थन में जनपद अघ्यक्ष गेंदाल डामोर,अक्षय भट्ट,गुरुप्रसाद अरोड़ा,रामचंद्र मालिवाड़ ने संबोधित किया।कार्यक्रम में चैनसिंह डामोर,राजेश डामोर,जसवंत भाबर,राकेश पाठक,सुधीर भाबर,सरपंच रालु वसुनिया,कमलेश भाबर,कालू भाबर,पारस भाबर सचिव संघ के ब्लॉक अधक्ष्य भावजी डामोर,सुमानसिंह मुणिया,मांगू खराड़ी,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मिडिया प्रभारी रामसिंह मुणिया ने किया।आभार् भरत सोनार्थी ने माना।। Post navigation श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा कथा 2 मई से जिला कांग्रेस कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग