झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा कथा 2 मई से 8 मई तक बाल किशोरी पूज्या ममताजी पाठक के मुखारबिंद से आयोजित की जा रही है। स्थानीय छावनी बाजार में यह भागवत कथा का रसपान दोपहर 12 से 3 बजे तक ममता पाठक अपने ओजस्वी वाणी से धर्मावलंबियों को देगी। आयोजन समिति के अमृतलाल ओंकारजी, नानालाल पाटीदार, पूनमचंद पाटीदार, नाथूलाल पाटीदार, दयाराम रणछोड़, भगवतीलाल, जगदीश पाटीदार ने श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा में बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों से मौजूद रहकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। Post navigation तरबूज की खेती कर किसान ने की लाखों रुपए की आमदनी सरपंच/सचिवो की हड़ताल के 14वे दिन पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया का मिला साथ बोले पूरी कांग्रेस आपके साथ……