झाबुआ Live के लिऐ ” सारंगी ” से ” जीवनलाल राठौड ” की ” EXCLUSIVE ” रिपोर्ट । झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के ” कूंडियापाडा” गांव के डेढ दर्जन से अधिक ग्रामीण आज गांव के सरकारी कुंऐ का पानी पीकर अचानक उल्टी – दस्त का शिकार हो गये । आनन फानन मे सभी पीडितो को सारंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया । इस दौरान पेटलावद से डा चोयल के नेतृत्व मेरे एक दल सारंगी पहुंचा ओर इलाज शुरु किया । इसी बीच पेटलावद एसडीएम सी एस सोलंकी एंव तहसीलदार भी सारंगी पहुंचे ओर पीड़ितों की स्थिति देखी साथ ही एसडीएम ने कुंऐ के पानी के सैंपल लेने के आदेश भी दिये है डा चोयल ने झाबुआ लाइव की बताया कि दो लोग ज्यादा पीड़ित है बाकी सभी खतरे से बाहर है । Post navigation सीसीटीवी कैमरों पर कपड़े बांधकर की चोरों ने आराम से चोरी हज यात्रियों को 2 जुलाई को भरनी होगी अंतिम किश्त