इस तरह सीसी टीवी पर बांधे कपडे।

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-

 इस तरह सीसी टीवी पर बांधे कपडे।
इस तरह सीसी टीवी पर बांधे कपडे।
सामाना तोडकर फेंक गए बदमाश
सामाना तोडकर फेंक गए बदमाश

क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। पुलिस तो छोड़ों उन्हे तीसरी नजर मतलब की सीसीटीवी कैमरों को भी खौफ नही बचा है। बीती रात बामनिया रोड पर चोरों ने इस तरह से चोरी को अंजाम दिया कि जो फिल्मों में नहीं दिखाया जाता है। बामनिया रोड स्थित मेहता पेट्रोल पम्प पर रात्रि में चारों ने चोरी करने के पहले यहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से बांध दिया। फिर ताले तोड़कर पंप के अदंर रखे माल पर हाथ साफ किया। हालांकि चारों को यहा कुछ खास हाथ नहीं लगा पर कैमरों का सारा सिस्टम चोर अपने साथ ले गए व रास्ते में तोडफ़ोड़ कर फेंक दिया।
चौथी बार हुई चोरी
बामनिया रोड पर स्थित मेहता पेट्रोल पम्प पर चौथी बार चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पेट्रोल पम्प संचालक मेहता ने बताया कि बार-बार चोर यहां धावा बोलते है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियान रात्रि को भी चोरों ने यहां हाथ साफ किया। चोर पीछे के रास्ते से छत पर छडे ओर सबसे पहले सीसी टीवी कैमरों को नजर बंद कर दिया। उसके बाद ताले तोडकर अंदर प्रवेश किया। चोर अपने साथ करीब दो तीन हजार की सीलक ले गए। साथ ही सामन भी ले गए जिसे वह कुछ दुरी पर एक खेत में फेंक गए। इतनी बार हुई चोरी में से एक का भी आज तक पुलिस खुलासा नही कर पाई है। एकांत में होने के कारण यहां कोई चौकीदार भी नौकरी करने को तैयार नही है। थोडे दिन नौकरी कर चौकीदार यहां से चला जाता है। चोरी की दहशत के कारण 6 बजे के पहले ही पेट्रोल पंप बंद कर दिया जाता है।
आखिर पुलिस करती क्या है?
ब्लास्ट की घटना के बादसे आई पेटलावद थाने की पुलिस आखिर करती है क्या है बस यही अब बाजार के मुख्य चौराहो पर सुनने को मिलता है। थाने की पुलिस अच्छे काम के लिए कम अन्य काम के लिए ज्यादा चर्चा में रहती है। हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में आज तक पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई है। शहर में अवेद्य शराब, सट्टा करोबार और गौरखधंधा जोरों पर चल रहा हैै। यहां तक की नकली शराब का कारोबार भी हो रहा है। लेकिन पुलिस क्या करती है वह तो वही जाने। थाने पर शहरवासी भीमसिंह सिसौदिया से कुछ आस लेकर जाते थे लेकिन अब उन्हे भी यहां से रवाना कर दिया गया।
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *