सुनील खेड़े@जोबट/आम्बुआ अभी अभी आम्बुआ-अलीराजपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक तहसीलदार व पुलिस विभाग ने जब्त कर थाने ले गए है । सूत्रों से पता चला है कि उक्त अनाज भाभर ब्लॉक के FCI गोडाऊन बेहड़वा से लाया गया है जो कही निर्धारित क्षेत्र के बाहर भेजा जा रहा था । महेश पटेल ने कलेक्टर से जाँच की मांग की कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कलेक्टर अलीराजपुर से मांग की है कि सरकारी गोडाउन के माल का सैंपल और गाड़ी के माल का सैंपल का मिलान किया जाए तो यह साबित हो जाएगा कि यह सरकारी माल है और जिस व्यापारी के यहां से माल भरना बताया जा रहा है उस व्यापारी का स्टाक भी चेक किया जाए कि उसने गलत बिल या गलत बिल्टी क्यों बनाई है। इन सब की जाँच होना चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो । Post navigation जोबट जनपद की 2 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के तहत पंच, एक वार्ड में जनपद सदस्य का मतदान हो रहा वार्ड क्रमांक 8 के रहवासी रास्ते के लिए उठा रहे परेशानी, कई बार आवेदन दिया फिर भी नहीं हो रहा निराकरण