सुनील खेड़े@जोबट जोबट जनपद पंचायत के 2 ग्राम पंचायतों के 11 वार्ड में पंच और जनपद सदस्य के वार्ड-11 मे रिक्त वार्ड मे उप चुनाव के अन्तर्गत यहां मतदान की प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से शुरू हुई है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है जोबट जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भांजाबयड़ा और किला जोबट में जनपद पंचायत के सदस्य के वार्ड 11 में 7 मतदान केंद्र पर मतदान की ईवीएम के माध्यम से ग्राम पंचायत के मतदान में पहली बार ईवीएम के माध्यम से मतदान हो रहे। यहां पर गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। जहां पर नोडल अधिकारी और विशेष सुरक्षा बल तैनात किया गया जो सतत उक्त मतदान केंद्र पर निगरानी बना रखी है। सभी मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। Post navigation नफरत की राजनीति छोड़ हाथ से हाथ जोड़ने की राजनीति करो : हिरोड़कर सरकारी अनाज से भरा ट्रक राजस्व विभाग की टीम ने आम्बुआ से जब्त किया