झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- विराट सम्राट जैन मुनि आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर महाराज का आज मेघनगर आगमन पर उत्सव समिति एवं आरती नीलेश भानपुरिया परिवार ने गवरी व शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आरती ने बताया कि हम गुरुदेव का आशीष पाकर धन्य हुए। आज का अनूठा संयोग है कि मकर सक्रांति के पावन पर्व पर गुरुदेव एवं साधु संतों के चरण मेरे घर पर पड़े। एक कर्मणा जैन के घर आकर साधु संतों ने गर्म जल भी ग्रहण किया। वास्तव में जैन ग्रंथों में सही लिखा है धर्म से जैन होना जरूरी नहीं कर्म से जैन होना महत्वपूर्ण होता है। आज गुरुदेव के आशीर्वाद ने इन बातों को सच साबित कर दिया। उक्त नगर आगमन उत्सव समिति के सरक्षक डॉ लक्ष्मीकांत सोनी उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया, दिलीप देवाना,अशोक बंधु विजेंद्र केवट, अजय राठौर, लोकेश केवट, संजय पावेचा, अभिनंदन झामर सहित नगर की अन्य कई सामाजिक संगठनों में भी इस अवसर पर स्वागत किया जिसमें रोटरी क्लब अपना मेघनगर, साईं मित्र मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद आदि संस्था पत्रकार संघ आदि ने गुरु देव के चरण वंदन कर स्वागत की शुभ वेला का आनंद लिया। Post navigation उत्कृष्ट हायर सेंकडरी स्कूल में स्नेह सम्मेलन संपन्न राजपूत समाज के स्वास्थ्य परिचर्चा में डॉ.वाघेला ने गंभीर बीमारियों के प्रारंभिक लक्षण-बचाव-उपचार की दी जानकारी