अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट-
सोंडवा तहसील के उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्नेह सम्मेलन के दूसरे दिन स्थानीय विधायक नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में स्नेह सम्मेलन का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधायक के हाथों विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। विधायक द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि वह मेहनत से पढ़ाई करे तथा अपने परिवार का नाम रोशन करें। अपनी पढाई पूरी कर रोजगार से लगने के बाद ही शादी करे। विधायक चौहान ने शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी। विधायक के द्वारा खाली जगह पर टीनशेड लगवाने की घोषणा की गई। प्रथम दिवस सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सतीश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी भिंडे, अरविंद गेहलोत के सान्निध्य मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सहायक आयुक्त के द्वारा परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रखने हेतु मार्ग दर्शन दिया गया। स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य एम एच मंसूरी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरधारी राठौड के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *