पियुष चन्देल, अलीराजपुर अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म जागरूकता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला जिला संगठन के तत्वावधान में पुरे प्रदेश में 28 मई को 10,456 सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगवाई। इस कडी में कन्या शिक्षा परिसर, अलीराजपुर में भी माहेश्वरी महिला जिला संगठन के तत्वावधान में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगवाई गयी। संस्था प्राचार्या अंजू सिसौदिया ने महिला संगठन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कोटि कोटि धन्यवाद दिया और कहा कि यदि इसी तरह महिलाएं संगठित होकर बालिकाओ के हिट में कार्य करेगी तो निश्चित ही देश भर में बालिकाओं की स्थिति मजबूत होगी।उक्त अवसर पर संगठन की चंद्रकांता सोमानी, मीना चौधरी, राजकुमारी सोमानी, शकुन्तला कोठारी, चंदू सोमानी, हंसा सोमानी, प्रीति मंत्री, श्यामा परवाल, ज्योति कोठारी, रमिला कोठारी, अनिता कोठारी, आदि के साथ विशेष अतिथि के रूप में पूर्णिमा व्यास भी उपस्थित रही। ) Post navigation राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन,31 मई से 2 जून तक जबलपुर में होगी चैम्पियनशिप सहयोग बाल मेले में फल सज्जा प्रतियोगिता हुई संपन्न