लोहित झामर, मेघनगर नगर के जाने-माने समाजसेवी और बस स्टैंड स्थित सांची पॉइंट के संचालक राजेंद्र (नीरज) श्रीवास्तव का 1 मई की रात 11:30 बजे हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक देवलोकगमन की खबर से नगर सैदपुर और पूरे झाबुआ जिले में भारी शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. राजेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव के पुत्र थे। वे शिक्षक शेखर श्रीवास्तव के छोटे भाई (अनुज) तथा चंद्र भूषण श्रीवास्तव एवं अशोक श्रीवास्तव के बड़े भाई थे। सामाजिक कार्यों में उनकी हमेशा सक्रिय और अग्रणी भूमिका रहती थी। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वे एक परिचित और सम्मानीय व्यक्तित्व थे। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा (शव यात्रा) आज, 2 मई को प्रातः 11:00 बजे उनके निज निवास रानू कॉलोनी, मेघनगर से प्रारंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम, मेघनगर में किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और नगरवासियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। Post navigation आलीराजपुर में किसान मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, मांगीलाल चौहान बने जिला अध्यक्ष बोरकुण्डिया तालाब फलिया की वर्षों पुरानी सड़क समस्या का विधायक सेना महेश पटेल ने कराया समाधान