जोबट/आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए अलीराजपुर जिले में मांगीलाल चौहान को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें अलीराजपुर जिले की कमान मांगीलाल चौहान को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मांगीलाल चौहान लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और किसान हितों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि चौहान के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। Post navigation जोबट में बड़ा हादसा: कचरा वाहन की टक्कर से 6 घायल, बच्चों सहित सभी का इलाज जारी समाजसेवी राजेंद्र (नीरज) श्रीवास्तव का हृदय गति रुकने से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार