जितेंद्र वर्मा, जोबट

आलीराजपुर जिले के जोबट में  में आयोजित एक रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया,यह रक्तदान शिविर नेत्रदानी स्व. बालकृष्णजी खत्री के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप आयोजित किया गया था। इस रक्तदान शिविर में 25 मातृशक्ति और 45 पुरुष ने रक्तदान किया। 

अधिकतर मातृशक्तियो ने पूरे उत्साह से पहली बार रक्तदान किया, रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,रक्तदान से मरीजों को जीवनदान मिलता है और यह एक पवित्र कार्य है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है,इस आयोजन में अलीराजपुर ब्लड बैंक लेब टिम, चिकित्सक जोबट अस्पताल, ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा रक्तदुत समिति सदस्य अश्विनजी नागर और कादु डुडवे ने बताया कि आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रक्त की बहुत आवश्यकता बनी रहती है, एवं शासकीय हॉस्पिटल जोबट में कभी-कभी मरीजों को रक्त की बहुत आवश्यकता होती है रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैअलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्मों में 81 वा और जोबट नगर का 32 व रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है परिवार ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया कार्यक्रम में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान को अपने समाज एवं परिवार की परंपरा बनाने का निवेदन विशेष रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *