जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट पुलिस ने ‘बाल मित्र पुलिस’ अभियान के तहत स्कूली छात्राओं के लिए थाने का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया, इस पहल का उद्देश्य पुलिस और समुदाय के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना और लोगों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला अधिकार, और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जोबट एसडीओपी रविंद्र राठी और जोबट थाना प्रभारी विजय वास्केल ने सभा को संबोधित किया और छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। पुलिस ने पुलिस व्यवस्था, एफआईआर के प्रावधान,और जाँच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी इससे छात्राओं में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति समझ बढ़ी और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुईं एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी ने नन्हे बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई और उनके मन में पुलिस की छवि को भी समझा इस भ्रमण से बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास और समझ में वृद्धि हुई,इस पहल से स्कूली छात्रों और नागरिकों में कानूनी व्यवस्था, कानूनी अधिकारों,और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जागरूकता बढ़ी,इससे लड़कियों और नागरिकों को सभी स्तरों पर न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने का अधिकार मिला। Post navigation समाजसेवी बालकृष्ण खत्री के पगड़ी रस्म में लगाया शिविर, 70 यूनिट रक्तदान हुआ जोबट नगर परिषद के पार्षदों ने सीएमओ और इंजीनियर की शिकायत कलेक्टर से की