झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- मप्र शासन की किसानों को हित पहुंचाने की योजनांतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों से उनका गेहूं समर्थन मूल्य 1625 रुपए की दर से खरीदी प्रारंभ की गई, जिसके अंतर्गत बामनिया संस्था द्वारा भी गेहूॅ खरीदी का शुभारंभ मंडी प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम अमरगढ़ के कृषक शंकर लाल पाटीदार का गेहूं तोला गया जिनका पंजीयन क्रमांक भी 1 है। संस्था में 279 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया और संस्था का लक्ष्य है कि 20 हजार क्विंटल की गेहूं की खरीदी की जाए। शुभारंभ के अवसर पर संस्था अध्यक्ष अमरसिंह गामड, मंडी उपाध्यक्ष नंदलाल गामड, वरिष्ठ भाजपा नेता नाथु गरवाल, सरपंच रामकन्या मखोड, उपसरपंच लोकेन्द्र कटकानी एवं संस्था से संस्था प्रबंधक पीएस मुणिया, भेरूलाल पाटीदार, सत्यनारायण रावल, मनीष पाटीदार कालूसिंह डामर, मुकेश राणा, सुरपाल आदि उपस्थित थे। Post navigation लोक सेवा गारंटी में लापरवाही बरतने पर बीएमओ-सीईओ को नोटिस कपड़े सिलवाने जा रही बालिका का अपहरण