झाबुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत ओ वाले ग्राम हड़मतिया की एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को अगुवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालिका मां ने थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी 13 वर्षीय बालिका कल्याणपुरा में कपड़े सिलवाने गई थी लेकिन वह काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिवारजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। इस पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 में एफआईआर दर्ज की है। Post navigation आठ दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश पत्रकार मनोज चतुर्वेदी पर किए प्राणघातक हमले से पत्रकार जगत में रोष