ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

सनातन सेवा कार्य समिति द्वारा ग्राम बड़ी माल में श्री बड़ा हनुमान दादा मंदिर का नाम करण विधि विधान से किया गया और गांव के नाम से पूजा पद्धति के आधार पर जनजाति समाज की संस्कृति और परंपरा के अनुसार मंदिर की स्थापना की गई । इस अवसर पर हनुमान दादा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें हवन कर समस्त बडी माल फलिया के निवासियों को यजमान बना कर आहुति डलवायी गयी व अंत में धर्मसभा व भंडारे का आयोजन किया गया।

मंदिर निर्माण और संचालन के लिए समिति का गठन

मंदिर के निर्माण और संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो मंदिर के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भारत माता मंदिर श्री महारुद्र हनुमान सेवा संस्थान वडोदरा की पहल से

भारत माता मंदिर श्री महारुद्र हनुमान सेवा संस्थान द्वारा मध्य प्रदेश में 11 गांवों में श्री हनुमान दादा मंदिर का निर्माण कर मूर्ति वितरण किया जाना है। प्रथम पाली में 4 गांवों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है, और अब आगामी 3 जून से शेष 8 स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित है।

धर्म जागरण विभाग की भूमिका

जनजाति अंचल में मां नर्मदा तट क्षेत्र में मतांतरण को रोकने और हिन्दू सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए धर्म जागरण विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न वक्ताओं और संतों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने विचार और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम में वक्ता श्री डा. राजेन्द्र डाणी साहेब जी, श्री रतन भगत, संत श्री शंकरगिरी महाराज, संत श्री केशव दास जी महाराज, श्री प्रवीण जी चौहान, माननीय खण्ड संघचालक दशरथ भाई और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *