झाबुआ। रामा ब्लाक के अंतर्गत पलासड़ी ग्राम पंचायत में लालाफीताशाही के चलते ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश, सौ से अधिक ग्रामीण महिला-पुरुष मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सक्सेना को इस बात को लेकर आवेदन दिया कि ग्राम पंचायत पलासड़ी में शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं सरपंच को भी चार्ज के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान पलासडी के ग्रामीणों ने उपसरपंच को सरपंच का प्रभार का दिलवाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि उपसरपंच रेखा राजू खराड़ी का रवैया आम ग्रामीणों को रास नहीं आ रहा है और बीते दिनों तड़वी परिवार व सरपंच परिवार में इस विवाद को लेकर सरपंच सरदारसिंह डावर का नाम गलत तरीके से लिखवाकर सरपंच डावर को जेल अभिरक्षा में भेजा गया था जिसके बाद से उपसरपंच को ग्राम पंचायत का प्रभार दिया गया था। प्रभार मिलने के बाद उपसरपंच ने यहां सीसी रोड स्वयं के फलिये में निर्माण करवा लिया जबकि पूर्व में ही सीसी रोड बना हुआ है उसी की लंबाई को बढ़ाने का कार्य करवाया एवं पंच परमेश्वर योजना की राशि का भुगतान भी कर लिया गया जबकि इसका निर्माण नहीं हुआ। ऐसे कई कारनामे सामने आ रहे हैं। इन सारी बातों को लेकर पलासड़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से निर्वाचित सरपंच सरदारसिंह डावर को पुन: चार्ज दिलवाने की मांग की गई है। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने कलेक्टर से मिलकर इस पलासड़ी ग्राम पंचायत सरपंच सरदारसिंह डावर को शीघ्र चार्ज दिलवाने की बात कहीं है। Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के फार्म वितरित सत्यनारायण मौर्य ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां