ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला छकतला क्षेत्र में बखतगढ़-बुरा मार्ग पर कोस्टा फलिया मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अपनी बहन के साथ स्पलेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे 19 वर्षीय युवक रविदास (पिता नजरसिंह सस्तियां, निवासी ग्राम बुरमा) को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के बोडेली रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल से अज्ञात वाहन के टूटे हुए पार्ट्स मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश की जा रही है। Post navigation शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा