भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर मदरानी मार्ग पर आज सुबह करीब 10 बजे झाड़ की टोडी व पिपलोदा के बीच सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक खुमसिंह पिता देवा डामोर निवासी भीमपुरी उम्र 45 वर्ष आज सुबह अपने घर से बाइक से मसूरिया (पिटोल) की ओर निकले थे मृतक शिक्षक मसूरिया में शिक्षक पद पर पदस्थ है साथ ही बी एल ओ पद पर कार्यरत थे । सड़क हादसे की सूचना के बाद 108 मोके पर पहुची ओर शिक्षक को मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने जानकारी देते हुवे बताया कि दिनांक 10-7-2020 सुबह 11 बजकर 5 मिनिट पर हस्ताक्षर अंग्रेजी में अपठित डॉ आर परमार चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर धारा 174 जा फो का पाया जाने से मर्ग कायम किया गया। साथ ही जांच हेतु प्रधान आरक्षक 222 शैलेन्द्र को मामला सोपा गया है फिलहाल शिक्षक की मौत किस वजह से हुई यह जांच का विषय है जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। Post navigation 2 प्रकरणों में 8 वर्षो से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोविड 19 महामारी के बढ़ते मरीजों के बाद जागा प्रशासन , की कार्यवाही