लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से थांदला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और दोनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेघनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान एवं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर व्यवस्था संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। Post navigation 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान