लोहित झामर, मेघनगर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार संचालित जीवनधारा अभियान “एक बूंद उम्मीद की” के तहत मेघनगर में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। सान्दीपनी स्कूल परिसर में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। अभियान के दौरान 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, एमपीईबी, जनपद पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके साथ ही पत्रकार बंधुओं एवं आम नागरिकों ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया। अभियान के दौरान एसडीएम अवनधति प्रधान, तहसीलदार विजयकांत पांडे एवं बीएमओ डॉ. विनोद नायक ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। एसडीएम अवनधति प्रधान एवं बीएमओ डॉ. विनोद नायक ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। महाअभियान में युवाओं एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता को लेकर आयोजकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रक्त संग्रहण कार्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिषेक बिलवाल (बीईई), अनिल बिलवाल (बीपीएम), जामसिंह डामोर, प्रकाश अमलियार, सुरूपसिंह बामनिया, आराधना खातरकर, वर्षा पचाया एवं आर्यन कामलिया (लैब टेक्नीशियन) ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। Post navigation सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत मेघनगर में आयोजित हुआ जन-विश्वास शिविर