बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ

संस्कृत सप्ताह के दौरान  शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज में आज संस्कृत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  संस्कृत भाषा प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की परिचायक है। आज इसी अवसर के उपलक्ष्य में नियति डावर, हंसा वसुनिया, दिव्यांशी मेडा, (कक्षा 10 वी) ने संस्कृत भाषा में गीत की प्रस्तुत किया। सुनील मसानिया (कक्षा 10 वी )ने स्वयं का परिचय संस्कृत भाषा में दिया। पीयूष चौहान, दीवान डावर, नियति डावर (कक्षा 10 वी) ने श्लोक पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन के साथ संस्कृत भाषा का इतिहास  एवम् पाठ्यक्रम में इसके महत्व पर प्रकाश श्री देवेन्द्र व्यास ने  डाला उपरोक्त आयोजन के बाद  रक्षाबंधन का पर्व भी  मनाया गया । इस  दौरान शाला प्राचार्य डॉक्टर कंचन चौहान के साथ संपूर्ण विधालयीन स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था संचालिका श्रीमती किरण शर्मा द्वारा सभी को  शुभकामना प्रेषित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *