रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रूपारेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इस वीडियो में कुछ लोग मिलकर एक महिला व अन्य लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। जिसमें महिला को निवस्त्र कर दिया गया है और बर्बरता पूर्वक महिला के साथ मारपीट करते हुए महिला को खींचकर दो पहिया वाहन पर बैठा कर वहां से ले जाने की कोशिश की जा रही है, पूरी घटना ग्राम रूपारेल की बताई जा रही है फिलहाल विवाद किन कारणों के चलते हुआ और आरोपी कहां के हैं इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी रायपुरिया पुलिस को मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। मामले में एसपी अरविंद तिवारी ने झाबुआ Live को बताया आपके द्वारा यह मामला संज्ञान में लाया गया है। दोषियों को ढूंढकर पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी। Post navigation संस्कृत दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार; एसपी पहुंचे रायपुरिया थाने …