पीयूष चन्देल, अलीराजपुर कार्यालय नगरपालिका परिषद् अलीराजपुर द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता (सामान्य मृत्यु) राशि रू. 2.00 लाख के स्वीकृति आदेश 05 हितग्राहियो को कुल राशि रू. 10.00 लाख के वितरित किये गये, तथा राशि का हस्तांतरण हितग्राहियो को डीबीटी के माध्यम से किया गया। योजनांतर्गत गायत्री पति स्व. राजेश राठौड, शाकीर हुसैन, कमली पति स्व. राजू चौकिया, सुकसाना पति स्व. सादीक खान, हेमलता पति स्व. जयेश माली को हितलाभ प्रदाय किया गया। हितलाभ वितरण सेना महेश पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् अलीराजपुर, संतोष चौहान मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा निकाय के कर्मचारीयो की उपस्थिति में किया गया। ) Post navigation पुल हुआ क्षतिग्रस्त रायपुरिया कल्याणपुरा मार्ग अवरुद्ध, लगातार पुल धंसने से बड़े हादसे की आशंका रंजन बने अलीराजपुर विकास खण्ड के मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष