लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया

रायपुरिया बायपास के आगे कल्याणपुरा मार्ग पर बना रायपुरिया में तीसरे पुलिया के नाम से जाना जाने वाला पुल आज सुबह 5 बजे एक कपास से भरे ट्रक के गुजरने के दौरान टूट गया, इस हादसे में चालक मोनू को मामूली चोंट आई है। रायपुरिया कल्याणपुरा मार्ग जाम हो गया है सूचना मिलने पर रायपुरिया पुलिस ने मार्ग के दोनो ओर बेरिकेट्स लगा दिए है । पुल बीच मे से टूट गया है और ट्रक वही पलटा है पुल लगातार धस रहा है। पुल टूटने से वाहन चालकों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है राहगीरों को पेटलवाद होकर कुड़वास के रास्ते अपनी मंजिल की ओर जाना पड़ेगा। सुबह 5 बजे पुल टूट चुका है लेकिन मौके पर पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी मौके पर नही पहुचा है। दरसअल 2 साल पहले रामनगर में जब पुल टूटा था तब रायपुरिया के तीनों पुलिया के जर्जर होने की बाते भी सामने आई थी लेकिन अधिकारियों ने कुछ पुल पर केवल प्लास्टर कर बाकी को फिट बात दिया था । लेकिन आज सुबह इन सब कागजी दावों की पोल खुल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *