मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रविदास समाज द्वारा समाज के धर्मगुरु संत श्री रविदास जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा कस्बे में निकाल कर धूम धाम से मनाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। आम्बुआ कस्बे में विगत वर्षो से रविदास जयंती पर समाज जनों द्वारा भव्य जुलूस निकाला जाता रहा है इस वर्ष भी संत श्री रविदास जी की झांकी सजाई गई तथा आवास फलिया से जुलूस निकाला गया जोकि कस्बे से भ्रमण पश्चात आवास फलिया पहुंची जहां पर आरती की गई , तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation बिजली की अघोषित कटौती से विद्यार्थी, व्यापारी और कृषक सभी परेशान आम्बुआ में महेश पटेल का स्वागत किया