रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला। भक्त श्री मलूकदासजी रामायण मंडल थांदला की वार्षिक साधारण सभा पड़वा सोमवार को स्थानीय रामेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम मंदिर पर ध्वजारोहण मिश्रीभाई मालवी पानवाले द्वारा किया गया तथा महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कृष्णचंद्रजी सोनी, हंसमुखभाई सोनी, किशोर आचार्य, भगवानलाल शर्मा, विजयसिंह राठौर सहित नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंडल की परंपरा अनुसार वार्षिक आय.व्यय का ब्यौरा भगवानलाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया जो सर्वानुमति से ध्वनिमत से पारित किया गया । इसके पश्चात अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें कमलेश रामचंद्र नागर को सर्वानुमति से आगामी वर्ष 2020-21 के लिए भक्त मलुकदास रामायण मंडल थांदला का अध्यक्ष चुना गया। साधारण सभा को मंडल के किशोर आचार्य, जगमोहनसिंह राठौड़, डीके उपाध्याय द्वारा संबोधित किया गया। अंत मे मंडल से जुड़े सदस्य शंकरभाई पंचाल, लक्ष्मीनारायण पाठक, फकीरचंद राठौड़, उपाध्याय परिवार में सुशीलादेवी, मीनाक्षी देवी,पुष्करराज उपाध्याय, रितेश पांचाल सहित सभी दिवंगत आत्मा को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आभार प्रदर्शन कुलदीपसिंह झाला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *