भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर बुधवार को चाइल्ड लाइन झाबुआ द्वारा संत अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए अवेर्नेस कार्यक्रम किया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन झाबुआ के टीम सदस्यों द्वारा एक नाटक के माध्यम से चाइल्ड लॉस्ट बालिका यात्रा के दौरान किस प्रकार से अपने परिवार से बिछड़ जाती है और बालिका को किस प्रकार से वापस परिवार से मिलाया जाता है इसकी जानकारी दी गई। इसके पश्चात बच्चों को चाइल्ड लाइन के नि:शुल्क नंबर 1098 के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में संत अर्नोल्ड स्कूल के प्राचार्य फादर एंडर्स टोपो टीचर्स और लगभग 470 बच्चों ने भाग लिया। अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई। Post navigation प्रशांत टगारिया नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष मनोनीत प्रभु नायक की मौत पर शंका के घेर में, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस जुटी जांच में