भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
ग्राम बड़ा घोसलिया निवासी प्रभु पिता तकेसिंह नायक की अचानक मृत्यु हो गई। प्रभुलाल नायक की मृत्यु किस वजह से हुई है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। हालांकि पुलिस मृत्यु की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। वहीं मृतक के ससुराल पक्ष के परिजन ने राणापुर की शराब कंपनी के दो युवकों पर आरोप लगाए हैं। वहीं मृतक की बेटी का कहना है कि उनके पिता अक्सर शराब पीकर घर आते थे। माता-पिता के बीच अक्सर शराब पीकर आने की बात को लेकर मारपीट हुआ करती थी। मामले के मुताबिक बड़ा घोसिलिया निवासी प्रभु लाल नायक की मृत्यु अज्ञात कारणों की वजह से हो गई। प्रभुलाल की पत्नी ने थाना मेघनगर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई की शाम को 4.30 बजे उसके पति अत्यधिक शराब पीकर घर आए थे। थोड़ी देर बाद उनके ही साथ में काम करने वाले राणापुर शराब कंपनी के दो व्यक्ति जिस में से एक का नाम भूपेश है एक अन्य साथी का नाम मैं नहीं जानती। मेरे पति ने भूपेश एवं एक अन्य के साथ 20 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर मेरे पति का मोबाइल लेकर शराब कंपनी में काम करने वाले दो युवक चले गये। व थोड़ी देर बाद वापस आकर मेरे पति को शराब पीने के लिए ले गए। मेरे इनकार करने पर भी मेरे पति नहीं माने उनके साथ चले गए। थोड़ी देर बाद मेरे पति जब घर लौटे तो उन्होंने खून की उल्टियां करना चालू कर दी। मुझे शक है कि उन्होंने कुछ शराब में मिलाकर मेरे पति को कुछ पिला दिया। रात में जब मैंने उन्हें थोड़ा आराम होने के बाद उनको पलंग पर सुला दिया, जिसके बाद उसके बाद जब सुबह देखा तो पति नहीं उठे। मेरी माता ओर ओर मेने एक डॉक्टर की मदद से उन्हें मेघनगर सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की बात कही। मृतक प्रभु लाल की मृत्यु के बाद देखते ही देखते प्रभु लाल एवं उनके ससुराल पक्ष जो कि ग्राम बड़ा घोसलिया व गांव कताटोडी के रहने वाले स्थानीय समाज जनों के बीच थाने पहुंचकर आपसी विवाद हो गया मामला इतना गरमा गया की बातों ही बातों में नोबत हाथापाई तक पहुंच गई। शव परीक्षण अधिकारी ने बताया कि मृतक के सिर-पैरों और सीने पर घाव प्रथम दृष्टया जांच में पाए गए। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है। अब देखना है कि आखिर प्रभु की मौत किस वजह से हुई है क्या वाकई में परिजन जिन पर आरोप लगा रहे है, वह सही है यह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। मगर इस मामले को पुलिस गम्भीरता से लेते हुवे इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *