सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी खरडुबडी। रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडु बड़ी मे आज दिनांक 03/09/22 ग्राम खरडू में कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ़ प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में संजीवनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग से कुल 110 मरीजों का उपचार डॉ. खान द्वारा किया गया एवं आयुष विभाग से डॉ.पार्वती रावत द्वारा 79 रोगी का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि का वितरण एवं आयुष क्योर ऐप की जानकारी ग्रामीणों को दी गई । शिविर में आयुष विभाग से नवल सिंह बामनिया बापू सिंह डामोर एवं स्वास्थ्य विभाग से रमेश जमरा , सी.एचओ. माया डामोर एवं बेनी भूरिया ,आशा सुपरवाइजर आरती डामोर एवं समस्त आशा कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस शिविर को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत खरडु के सरपंच महोदय रमेश डामोर, सचिव प्रकाश सोलंकी ,कालू डामोर एवं आयुष्मान एवं जन अभियान परिषद से मेंटर्स अपिॅत भूरिया ग्राम पंचायत खरडू के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation इंदौर से लौट रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष के वाहन पर बदमाशों ने किया पथराव पावागढ़ के लिए 52 फीट की चुनरी लेकर श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ