बुरहान बंगड़वाला, पारा बीती रात भाजपा पारा मण्डल अध्यक्ष श्री सजनसिंह अमलियार के वाहन अर्टिगा MP09 WK 2147 पर दात्या घाटी पर अज्ञात बदमाशों ने वाहन पर पथराव कर दिया । जिससे वाहन में काफी नुकसान हुआ। मण्डल अध्यक्ष का वाहन इन्दोर से उनके रिश्तेदार का इलाज करवाकर वापस गृह ग्राम आम्बा देर रात 11 बजे के लगभग आ रहा था कि दात्या घाटी पर ग्लैमर वाहन क्रमांक MP 45 MT 6850 पर आए तीन बदमाशों ने उनके वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे वाहन में काफी नुकसान हुआ है। पथराव के समय मण्डल अध्यक्ष वाहन में नही थे। पथराव की सूचना मिलने पर गांव वालों के साथ घटना स्थल पर आते हुवे लोगो को देखकर बदमाश अपना ग्लैमर वाहन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस चौकि पारा ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। Post navigation उत्साह और उल्लास के साथ गणेश जी की स्थापना की गई संजीवनी स्वास्थ्य शिविर भाग 2 का आयोजन किया गया