खरडू बड़ी। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पारा खंड के मंडल खरडू बड़ी के संघ के शताब्दी के पर्व पर प्रथम में पथ संचलन का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में उपस्थित पारा खंड के कार्यवाह राजू परमार ,सह खंड कार्यवाह कालू वास्केल एवं खंड शारिरिक प्रमुख विजेंद्र निगवाल एवं मंडल कार्यवाह दिवान डामोर उपस्थित रहे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251002-WA0022.mp4 मुख्य वक्ताखंड कार्यवाह राजू परमार ने अपने बौद्धिक में यह बताया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक परम पूजनीय डाक्टर साहब ने तीन वर्ष बाद व्यास पूर्णिमा के दिन तय किया कि ध्वज ही गुरु है। प्रचार से संगठन और स्वयं को दूर रखा। देश के अलग-अलग भागों में जो स्वयंसेवक संघ के प्रचार के लिए गए वह डाक्टर साहब के बारे में किसी को नहीं बताते थे। उनकी जीवनी ज्यादा लोगों को पता भी नहीं था। हर जगह एक शक्तिशाली संगठन शुरू करना है, शाखा प्रारंभ करनी है को ध्यान में रखते हुए ही काम शुरू उनकी एक पतली सी जीवनी छपी थी।डाक्टर साहब कहा करते थे कि संघ कोई समाज से अलग संगठन नहीं रहेगा। ऐसा काम करेंगे कि आने वाले समय में संघ को समाज में विलीन हो जाना चाहिए। आज समाज जाग चुका है। समाज में जो आसुरी शक्ति है उसका नाश करते हुए सज्जन शक्ति को बढ़ाना है। शाखा का विस्तार करना है। शहर के हर मोहल्ले में भारत माता की जय बोलने वाला व्यक्ति हो। स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। हमें फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस पथ संचलन में बड़ी मात्रा में कार्यकर्ताओ ने अपनी सहभागिता ली। Post navigation भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरकारी तालाब, 19.94 लाख की लागत से बने तालाब में एक बूंद नहीं पानी गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया