झाबुआ Live डेस्क सम्पूर्ण राष्ट्र में Covid-19 कोरोना महामारी खतरे के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीर सावरकर शाखा सेवा भारती पारा द्वारा आमजन से कोरोना नियमो का पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बस स्टैंड, सब्जी मंडी,हौली चौक,उचित मूल्य की दुकान ,सहकारिता बैंक ,बैंक ऑफ बड़ौदा, महाराणा प्रताप चौक एवं शासकीय चिकित्सालय पर जा कर मास्क व सेनिटाइजर एवं राहगीर जो बिन मास्क से घूम रहे थे उन्हें मास्क व सेनिटाइजर दिए गए। संघ के स्वयंसेवको ने यह जानकारी दी कि यह मुहिम ग्रामीण जन को विशेष मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग समझाने के लिए चलाई जा रही है, जिससे इस महामारी की चैन व संक्रमण को रोका जा सके। संघ की ऐसी मुहिम सम्पूर्ण राष्ट्र भर में अनेक-अनेक माध्यमो से चल रही है। Post navigation जिला अस्पताल को शीघ्र मिलेगी सीटी स्कैन मशीन की सौगात; कलेक्टर ने लिया जायजा जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने कस्बे में भ्रमण कर वैक्सीन लगाकर “किल कोरोना” का किया आह्वान